तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल

Must Read

जांजगीर-चांपा(आधार स्तंभ) :  भीषण सड़क दुर्घटना हुई हैं. यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मार दी।  इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई हैं।  वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है।  बाइक सवारों को ठोकर मारने के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर ही घायल युवक की मदद की और अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया।  जानकारी के अनुसार, हादसा पुटपुरा गांव में NH-49 पर हुआ है।  तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में सकरेली निवासी ईश्वर नारंग की मौत हो गई।  वहीं बाराद्वार निवासी विनोद कुमार बाराद्वार दुर्घटना मे घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक केटरिंग में काम करते थे।  सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।

Latest News

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई DFO बदले; IFS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी

रायपुर,(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल का आदेश जारी किया गया है।...

More Articles Like This

- Advertisement -