तालाब में तैरते मिली नर्स की लाश

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में रविवार सुबह एक युवती की लाश मिली है। मरीन ड्राइव में मार्निंग वॉक करने पहुंचे लोगों ने युवती की लाश देखकर इसकी सूचना पर पुलिस को दी।

जानकारी के अनुसार, युवती रायपुर के एम्स अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ थी‌। युवती का नाम दीक्षा चौहान बताया जा रहा है। मृतक युवती देहरादून की रहने वाली है। 2021 से एम्स अस्पताल में काम कर रही है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। बता दें कि दो साल पहले भी रायपुर एम्स में नौकरी कर रही एक नर्स ने खुदकुशी कर ली थी।

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -