ट्रेलर चालकों से लूटपाट व वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा जिले के हरदीबाजार पुलिस ने ट्रेलर वाहन को तोड़फोड़ करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने ग्राम धतुरा के पास तीन ट्रेलर वाहन को रुकवाकर पैसों की मांग की थी। लेकिन पैसे नहीं देने पर आरोपियों ने वाहन में तोड़फोड़ की थी। प्रार्थी विजय सिंह की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि ग्राम तिवरता में संचालित कोल बेनिफिकेशन कंपनी के तीन ट्रेलर को लेकर विजय सिंह धतूरा कोल वॉशरी जा रहा था। इसी दौरान ग्राम धतूरा में रहने वाले पांच युवकों ने वाहनों को रुकवाया और रुपयों की मांग करने लगे। पैसे नहीं देने पर उनके द्वारा वाहनों में तोड़फोड़ की गई। विजय सिंह की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।

हरदी बाजार थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि एक के बाद एक तीन ट्रक चालकों से मारपीट गाली गलौज करते हुए पैसे की लूटपाट की शिकायत मिली थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपियों को मुखबीर की सूचना पर एक गांव में घेराबंदी कर पकड़ा गया है। सभी को जेल भेज दिया गया है।

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड, पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

क्षेत्र के गांवों में सामाजिक सरोकारों से विकास और स्व-रोजगार उपलब्ध कराने कंपनी ने जताई अपनी प्रतिबद्धता 95 प्रतिशत लोगों...

More Articles Like This

- Advertisement -