टेंट हाउस के वाहन के चपेट में आई युवती की मौके पर हुई मौत।

Must Read

बिलासपुर(आधार स्तंभ): सरकंडा क्षेत्र में एक्सीडेंट का मामला सामने आया है, जिसमें घर के बाहर खड़ी युवती को टेंट हॉउस के चार पहिया वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामले में सरकंडा पुलिस गाड़ी को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, सीपत थाना क्षेत्र के सेलर की रहने वाली सौम्या उर्फ सोमी केंवट बिलासपुर में बहतराई रोड स्थित मार्केटिंग कंपनी में काम करती थी। हादसे के समय सोमी अपने घर के सामने सड़क किनारे खड़ी हुई थी, तभी नवीन टेंट हाउस के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के सीसीटीवी फुटेज देखा जा सकता है कि आरोपी ड्राइवर घटना के बाद मौका देखकर भाग निकला। जिसकी तलाश में सरकंडा पुलिस जुटी हुई है।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -