वाहन चालक संघ ने मन मोहक उपहारों के साथ दी सेवा निवृत्त वाहन चालकों को विदाई,किया उज्ज्वल भविष्य की कामना।।

Must Read

वाहन चालक संघ ने दी सेवा निवृत्त वाहन चालकों को विदाई 

जांजगीर (आधार स्तंभ) : आज दिनांक 14.04.2024 शासकीय वाहन चालक संघ द्वारा जनपद पंचायत नवागढ़ व जिला कार्यालय में कार्यरत वाहन चालकों को सेवा निवृत्ति पर विदाई दी गई।

जनपद पंचायत नवागढ़ से वाहन चालक भरत मिश्रा एवं जिला कार्यालय में कार्यरत वाहन चालक हरीराम केवट 31 मार्च 2024 को सेवा निवृत्त हुए थे।

शासकीय वाहन चालक संघ के 165 सदस्यों द्वारा आज उनका विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमे उन्हें शाल, श्रीफल उपहार देकर सम्मानित किया गया एव उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

आज के कार्यक्रम में शासकीय वाहन चालक संघ के प्रदेश महामंत्री रंजीत सिंह, प्रदेश सचिव रामलाल यादव, जिला अध्यक्ष जगन्नाथ श्रीवास, जिला सचिव एच एन सोनी, सक्ति जिले के जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू, सक्ति जिला सचिव जीवन मरकाम एवं जिला जांजगीर चांपा से नित्या मिश्रा, पुरुषोत्तम गढ़ेवाल, राजन सतनामी, सुरेश मरावी, बी शेष गिरि राव, मुरली राव, संजय तिवारी, अभिषेक बरेठ, विकाश धीवर, सुनील तिर्की, अंतरसाय निकुंज, गायत्री चौबे, सुरेंद्र जांगड़े, राजेश्वर कहरा, चंद्रिका दास महंत, संजय मिरी, कमल यादव, प्रमोद पटेल, चेतन कंवर, बलराम नायडू, लक्ष्मी नारायण, बलराम देवांगन एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Latest News

पतरापाली रोड पर भयावह सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत

कोरबा(आधार स्तंभ)  :  बरसात के मौसम में वाहनों का उपयोग करने के दौरान सावधानी जरूरी है। जरा सी लापरवाही...

More Articles Like This

- Advertisement -