पिता पुत्र का रिश्ता हुआ शर्मसार,पुत्र बना अपने पिता का हत्यारा।।

Must Read

बिलासपुर(आधार स्तंभ) : बिलासपुर में एक बेटे ने अपने पिता को करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद मोहल्लेवालों को गुमराह करने के लिए हार्ट अटैक से पिता की मौत होने की जानकारी दी। मृतक की दूसरी पत्नी ने अपने पति की मौत पर संदेह जताया और शव का पोस्टमॉर्टम कराया, जिसके बाद हत्या का मामला सामने आया।पुलिस ने घटना आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी पर बुरी नजर रखने के चलते उसने पिता की हत्या करना स्वीकार किया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार कोटा के रामनगर निवासी सूरज यादव स्वास्थ्य विभाग में काम करता था। घर पर वह पत्नी राधा बाई और बेटे सागर यादव और बहू के साथ रहता था। उसकी दूसरी पत्नी देवकी यादव भी है, जो घर से अलग रहती है।

बीते 24 मार्च को सूरज यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस दौरान उसका बेटा सागर यादव ने बताया कि पिता की तबीयत खराब होने पर हार्ट अटैक से मौत हुई है। वह अंतिम संस्कार की तैयारी में था।

दूसरी पत्नी ने पुलिस को बुलाया और कराया पीएम

जब देवकी को इस घटना की जानकारी हुई, तब उसे भरोसा नहीं हुआ। वह अपने पति के शव को देखने के लिए बहन सावित्री यादव के साथ पहुंची तब उसे परिजन उसे लेकर श्मशान घाट पहुंचे, तब लाश को देखकर उसने संदेह जताया।

उसने पुलिस को बुला ली और शव का पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -