कोयला खदान में अनलोड ट्रेलर में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू; कोई जनहानि नही हुई

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ) :  कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र स्थित एसईसीएल दीपका खदान में आज सुबह एक अनलोड ट्रेलर में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद खदान में मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। तत्काल दमकल वाहन को सूचना दी गई। एसईसीएल की फायर ब्रिगेड टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

आगजनी के कारण कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। जानकारी के मुताबिक, आग लगने के समय ट्रेलर वाहन अनलोड अवस्था में था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यह ट्रेलर बृजेश सिंह के डीओ में नियोजित था और इसका स्वामित्व प्रिंस पांडे का बताया गया है।

राहत की बात यह रही कि ट्रेलर में कोयला लोड नहीं था, जिससे बड़े नुकसान से बचा जा सका। रोड सेल इंचार्ज संतोष सिंह ने बताया कि ट्रेलर में कोयला नहीं था। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर वाहन की मदद से इसे समय रहते बुझा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

Latest News

किन्नर रिया ने तन्नू को मार डाला,गुरू-चेला बनने की बात पर भिड़े थे दोनों किन्नर,घटना के चंद घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर(आधार स्तंभ) :  बिलासपुर जिले में किन्नरों की पार्टी के दौरान गुरु बनाने व चेला नहीं बनने की बात...

More Articles Like This

- Advertisement -