मैनपाट हादसे में महिला की मौत, राज्यपाल का दौरा अचानक रद्द

Must Read

सरगुजा।’ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के सरगुजा प्रवास के दौरान मैनपाट में उनके काफिले की वाहन से टकराकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद राज्यपाल ने अपने सरगुजा में आज के कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया है और रायपुर रवाना हो गए हैं। घटना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र की है

घटना गुरुवार शाम पर्यटन स्थल उल्टापानी के पास हुई। राज्यपाल की सुरक्षा में लगी फॉलो वाहन की चपेट में आकर सुन्नी मझवार (55)गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए कमलेश्वरपुर हॉस्पिटल ले जाया गया। गंभीर अवस्था में उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान रात को उसकी मौत हो गई।

Latest News

कोरबा के हरियाणा जलेबी के दुकान एक्सपायरी डेट के सामान की किया जा रहा बिक्री,सवाल किया तो ग्राहक को धमकाता दिखा दुकान संचालक

कोरबा(आधार स्तंभ) :  खाद्य पदार्थों के विक्रय की दुकानों में एक्सपायरी डेट के सामान बेचे जाने का मामला अक्सर...

More Articles Like This

- Advertisement -