वक्फ संशोधन बिल 2 अप्रैल को लोकसभा में पेश, 8 घंटे की चर्चा का समय तय

Must Read

नई दिल्ली वक्फ संशोधन बिल 2 अप्रैल को प्रश्नकाल के बाद दोपहर 12 बजे लोकसभा में पेश होगा। स्पीकर ओम बिरला ने इस पर 8 घंटे चर्चा का समय निर्धारित किया है। इसके बाद बिल लोकसभा में पास किया जाएगा। BJP ने अपने सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी कर दिया है।

बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) ने जब इस बात की जानकारी दी तब विपक्ष ने कहा कि चर्चा 12 घंटे होनी चाहिए। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बिल पर चर्चा का समय बढ़ाया जा सकता है।

हालांकि विपक्ष ने BAC की बैठक से वॉकआउट कर दिया। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सरकार पर अपने एजेंडे को थोपने और विपक्षी सदस्यों की बात नहीं सुनने का आरोप लगाया।

समाजवादी पार्टी (SP) सुप्रीमो और सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि हम बिल का विरोध करेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वक्फ में सुधार समय की मांग है।

वक्फ संशोधन बिल पर आज भी लोकसभा में हंगामा हुआ। प्रश्नकाल खत्म होते ही विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद स्पीकर ने कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।

Latest News

रामपुर हाउसिंग बोर्ड में पेट्रोल चोरी की घटना से रहवासी परेशान, संदिग्ध युवक कैमरे में कैद

कोरबा(आधार स्तम्भ) :   शहर के रामपुर हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र स्थित 26 नंबर ब्लॉक में एक संदिग्ध युवक वाहन से...

More Articles Like This

- Advertisement -