TP नगर में चरस की तस्करी, कुणाल और तुषार गिरफ्तार

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :  जिले को नशे के चंगुल से मुक्त कराने और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। पिछले सप्ताह बनारस से आरोपी साहित 18965 नशीले टैबलेट पकड़ने के बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में कोरबा पुलिस ने नशे के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए चरस तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को 16.8 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को टी.पी. नगर क्षेत्र में चरस की अवैध बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना पर नशे के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 2 आरोपियों को उनके ठिकानों से धर-दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम कुणाल सलुजा 24 वर्ष और तुषार लालवानी, दोनों।निवासी ट्रांसपोर्ट नगर है।

आरोपियों कीतलाशी के दौरान पुलिस ने तीन नग चरस (16.8 ग्राम चपाती के रूप में), चरस बिक्री का लेखा-जोखा दर्ज एक डायरी, रोलिंग पेपर तथा फिल्टर टिप जैसा आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।इस मामले में थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 524 /2025 धारा 21(B) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्यवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का, नगर पुलिस अधीक्षक विमल पाठक (आईपीएस), सीएसईबी चौकी प्रभारी एवं सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस सख्त अभियान में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा चौकी।में दें।

Latest News

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत , हत्या की आशंका

गरियाबंद(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के मुनगापदर...

More Articles Like This

- Advertisement -