किन्नर समाज में टुटा दुखों का पहाड़, मालती किन्नर का हुआ निधन

Must Read

कोरबा(आधर स्तंभ)  :  कोरबा के किन्नर समाज की अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता मालती किन्नर के निधन की खबर से पूरे समाज और शहर में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि मालती किन्नर पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। आज उन्होंने शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।

मालती किन्नर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती थीं और किन्नर समाज के हितों एवं अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाती रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही समाज के लोगों, शुभचिंतकों और परिचितों में शोक व्याप्त हो गया।

उनके निधन को किन्नर समाज और सामाजिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके निधन से समाज ने एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और मार्गदर्शक को खो दिया है।

Latest News

महिला सम्बन्धी अपराध में निलंबित हुए आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, प्राथमिक जांच में लगाए गए आरोप प्रमाणित,अगली...

बिलासपुर(आधार स्तंभ) :  महिला सम्बन्धी अपराध में निलंबित हुए आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हुई...

More Articles Like This

- Advertisement -