बांगो डेम में कूदा युवक,दोस्तों के साथ आया था

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ)  :  लगातार मुसलाधार बारिश के कारण मिनीमाता हसदेव बांगो बांध लबालब हो चुका है। बांगो बांध के कुल सात गेट खोलकर करीब 25000 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। बांगो बांध का गेट खुलने के साथ ही जहां हसदेव नदी उफान पर है वहीं बांगो बांध का नजारा देखने के लिए यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

इसी कड़ी में पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चैतमा का निवासी युवक रंजीत यादव भी अपने तीन अन्य साथियों के साथ बांगो बांध का नजारा देखने आया हुआ था। यह सभी चारों दोस्त हंसी-मजाक करते हुए गार्डन के पास मौजूद रहकर नजारा देख रहे थे कि इस दौरान कुछ ऐसी बात हुई कि तीन दोस्त उससे थोड़ा दूर चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इन तीनों दोस्तों के थोड़ा दूर जाते ही रंजीत गार्डन की रेलिंग पर चढ़ा और डेम में खुले गेट की तरफ कूद गया। वह कुछ देर तक पानी में तैरता रहा। घटना होते ही उसके दोस्तों के हाथ-पांव फूल गए और आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गई। पानी में रंजीत के उतराने पर ऐसा लगा कि वह तैर रहा है और दूसरी तरफ से बाहर निकल आएगा लेकिन जब तक नीचे की तरफ लोग पहुंचे वह नजर से ओझल हो चुका था।

सूचना तत्काल आसपास के लोगों के द्वारा बांगो पुलिस को दी गई।थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश वर्मा माहतों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। चारों दोस्तों के बीच रंजीत की किस बात को लेकर कहासुनी हुई या कुछ ऐसी बातचीत या घटना हुई जिससे कि उसने यह आत्मघाती कदम उठाया, इसकी जानकारी समाचार लिखे जाने तक नहीं मिल सकी है। सूचना रंजीत के परिजनों को दे दी गई है, वहीं घटना स्थल पर उसके तीन अन्य दोस्त मौजूद हैं जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश वर्मा से इस संबंध में संपर्क के अभाव में विस्तृत जानकारी अप्राप्त है।

Latest News

महिला सम्बन्धी अपराध में निलंबित हुए आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, प्राथमिक जांच में लगाए गए आरोप प्रमाणित,अगली...

बिलासपुर(आधार स्तंभ) :  महिला सम्बन्धी अपराध में निलंबित हुए आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हुई...

More Articles Like This

- Advertisement -