काम से लौट रहे थे मजदूर, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचला, तीन की मौके पर मौत

Must Read

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सीतापुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग NH-43 पर रविवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. काम से लौट रहे बाइक सवार मजदूरों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार तीनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. यह दुर्घटना सीतापुर थाना क्षेत्र में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, लखनपुर गुमगा निवासी मृतक विनोद पैकरा अपने अन्य साथी के साथ रायगढ़ में काम के सिलसिले में गए थे. जहां से तीनों वापस लौट रहे थे. इस दौरान काराबेल पुल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद दो व्यक्ति सड़क पर बुरी तरह जा गिरे और एक दूर फेंका गया. हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई है. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -