गुढ़ियारी रोड में ट्रक ने रौंदा, बाइक सवार की मौत…

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ) : राजधानी रायपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। रविवार शाम विनोद सिंह (42) अपनी स्कूटी में गुढ़ियारी से हीरापुर चौक की तरफ जा रहा था तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया है। घटना कबीर नगर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। इस एक्सीडेंट के बाद नाराज स्थानीय लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ भी की है। वहीं, ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल के मुताबिक, ​​​​​​​युवक की स्कूटी ट्रक के साइड वाले हिस्से से टकराई थी, जिससे वह दूर फेंका गया। हेलमेट नहीं होने से सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।​​​​​​​

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -