तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में गिरी, कार चालक की मौके पर हुई मौत, दूसरा सवार घायल…

Must Read

खैरागढ़। खैरागढ़-धमधा मार्ग पर अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी. हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा सवार घायल हो गया.

जानकारी के अनुसार, ग्राम साल्हेकला ललित साहू (45 वर्ष) और अनिरुद्ध जंघेल (56 वर्ष) कार में खैरागढ़ से साल्हेकला जा रहे थे. तेज रफ्तार कार रास्ते में गाड़ाडीह के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गड्डे में जा गिरी.

गड्ढे में पानी भरा डूबने से कार चालक ललित साहू की मौके पर मौत हो गई. वहीं अनिरुद्ध जंघेल घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए खैरागढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच में जुट गई है.

Latest News

जादू-टोने के शक में चाकू से गला काटकर मार-डाला एक साल में परिवार में हुई थीं 3 मौतें

दंतेवाड़ा (आधार स्तम्भ) :  दंतेवाड़ा जिले में जादू-टोने के शक में 55 साल के एक शख्स की चाकू से...

More Articles Like This

- Advertisement -