जादू-टोने के शक में चाकू से गला काटकर मार-डाला एक साल में परिवार में हुई थीं 3 मौतें

Must Read

दंतेवाड़ा (आधार स्तम्भ) :  दंतेवाड़ा जिले में जादू-टोने के शक में 55 साल के एक शख्स की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतक गांव में झाड़-फूंक और बड्डे का काम करता था। घटना के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आज पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है। घटना गीदम थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान मेहरू यादव (55) निवासी हिरानार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले एक साल के अंदर आरोपियों के परिवार में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद उन्हें मेहरू यादव पर जादू-टोना करने का शक हो गया था।

रात में घर में घुसकर मारे

इसी शक के चलते एक दिन पहले देर रात गांव के ही दो चचेरे भाई अमित लेकामी (26) और दशमु (45) मेहरू यादव के घर में घुस गए। दोनों ने धारदार चाकू से उसका गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गीदम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामले की जांच भी चल रही है। पुलिस आज दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर सकती है। गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने कहा कि, वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया था। आरोपियों को पकड़ लिया गया है। जांच जारी है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -