जहर बना खेल! रतनजोत खा गए 4 बच्चे, डॉक्टरों ने बचाई जान

Must Read

नारायणपुर। बीती रात नेलवाड़ गाँव से एक गंभीर घटना सामने आई जहाँ एक ही परिवार के चार छोटे बच्चों ने खेल-खेल में रतनजोत का विषैला फल खा लिया। इनमें तीन सात वर्षीय बालक एवं एक चार वर्षीय बालिका शामिल हैं।

सभी बच्चों को अर्ध-बेहोशी की स्थिति में जिला अस्पताल नारायणपुर लाया गया। इस आपातकालीन स्थिति से तत्काल निपटते हुए जिला अस्पताल के आपातकालीन डॉक्टर डॉ. हिमांशु सिन्हा ने नर्सिंग स्टाफ राजबती करंगा और रूबी कुलदीप, ड्रेसर दिनेश, वार्ड बॉय रूपेन्द्र और नमिश के साथ मिलकर त्वरित कार्यवाही की। बच्चों को आवश्यक प्रक्रिया एवं आपातकालीन दवाओं के माध्यम से लगभग दो घंटे के अथक प्रयास के बाद स्थिर किया गया।

चिकित्सा टीम की तत्परता और समर्पण से चारों बच्चों की जान बच सकी। स्वास्थ्य विभाग ने इस घटना के बाद अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों पर खेलते समय सतर्क निगरानी रखें और उन्हें अज्ञात या जंगली फलों के सेवन से रोकें

Latest News

ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर उठे सवाल: “छात्रों की रचनात्मकता और मेहनत दोनों प्रभावित” — डॉ. संजय गुप्ता

कोरबा(आधार स्तम्ब) :  सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के अंकों में आई...

More Articles Like This

- Advertisement -