रायपुर के आवासीय अपार्टमेंट में लगी आग…

Must Read

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  राजधानी के दलदल सिवनी इलाके में शुक्रवार दोपहर एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें तेजी से फैलती देख आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार घटना करीब डेढ़ बजे की है। दलदल सिवनी स्थित क्रॉस विंड अपार्टमेंट की छह मंजिला इमारत के तीसरे माले के फ्लैट में एसी फट गया, और फिर आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धुआं पूरे परिसर में फैलने लगा। आसपास के फ्लैट में रहने वाले लोग भागने लगे। फायर ब्रिगेड , और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, और करीब घंटे भर घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

Latest News

फिर विवादों में शिवाय हॉस्पिटल,ऑपरेशन के तीन महीने बाद सीटी स्कैन में 80 सीसी पस जमा होने का दावा

कोरबा,(आधार स्तंभ) :  कोरबा का शिवाय हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है।  अस्पताल से...

More Articles Like This

- Advertisement -