खनिज माफियाओं का आतंक: युवक को खंभे से बांधकर बेल्ट से पीटा, तालिबानी सजा का वीडियो वायरल

Must Read

बलौदाबाजार। जिले में खनिज माफियाओं की दबंगई एक बार फिर सामने आई है। गिधौरी थाना क्षेत्र के खपरीडीह गांव में मुखबिरी के शक में एक युवक के साथ तालिबानी सजा जैसी बर्बरता की गई। आरोपी माफियाओं ने युवक को खंभे से बांधकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना 12 जून की बताई जा रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक को एक खंभे से बांधा गया है और कुछ लोग उसे बेल्ट और लात-घूंसों से पीट रहे हैं। पीड़ित युवक पर खनिज माफियाओं ने मुखबिरी का आरोप लगाया था। ग्रामीणों का कहना है कि यह इलाका लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन का गढ़ बना हुआ है और स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता के चलते माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

इस अमानवीय घटना के बाद पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -