Viral Video : खाकी वर्दी हुई शर्मसार! शराब के नशे में धुत्त आरक्षक भट्टी के पास नजर आया लड़खड़ाते…

Must Read

लोरमी। तहसील से खाकी वर्दी को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें नशे में बेसुध एक आरक्षक शराब भट्टी के पास लड़खड़ाते नजर आ रहा है. चंद मिनटों का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.बताया जा रहा है कि नशे में धुत आरक्षक मुंगेली जिले में पदस्थ रोशन कुमार पहाड़ी का है, जो सरकारी काम से लोरमी आया था.

इस दौरान शराब भट्टी को देख वह अपने आप को रोक नहीं पाया. शराब पीने के बाद वह भट्टी के पास लड़खड़ाता नजर आ रहा है, जिसे मौके पर मौजूद कुछ लोग सहारा देते नजर आ रहे हैं. लोगों का कहना है कि आरक्षक की यह हरकत वर्दी को शर्मसार करने वाली है. पुलिस के आला अधिकारियों की जवाबदारी बनती है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो इसके लिए जांच कर उचित कार्रवाई की जाए.

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -