कटघोरा में दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस ने 100% माल बरामद किया

Must Read

कटघोरा, 29 जनवरी 2025 – कटघोरा पुलिस ने एक दिन पहले हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया और लूटे गए 100% माल की रिकवरी की। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है। यह लूट घटना बंधन बैंक के रिकवरी एजेंट संजय कुमार यादव से हुई थी, जिसने क्षेत्रीय लोगों के बीच खलबली मचा दी थी।

घटना का संक्षिप्त विवरण

28 जनवरी 2025 को संजय कुमार यादव जब कलेक्शन के लिए गए थे, तो पाँच आरोपी करीब 15 दिन की रेकी के बाद उन्हें आछी दादर नान बांका क्षेत्र में कच्ची सड़क और निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास घेर लिया। आरोपियों ने चाकू की नोक पर ₹42,290 नकद, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, और टेबलेट लूट लिया। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना के तुरंत बाद, थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को घटना की सूचना दी। उनके निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर तथा एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की घेराबंदी की।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम हैं:

  1. राजपाल चौहान, उम्र 21 वर्ष, निवासी – जमनीमुड़ा, थाना पाली
  2. आशीष चौहान, उम्र 21 वर्ष, निवासी – पखनापारा, लिटियाखार, थाना दीपका
  3. सूरज चौहान, उम्र 30 वर्ष, निवासी – पखनापारा, लिटियाखार, थाना दीपका
Latest News

बड़ी खबर – डीजल चोर गैंग के मास्टरमाइंड जिलाबदर नवीन कश्यप सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

पिछले डेढ़ वर्षो से जिला छोड़ बाहर लुक छिप रहा था आरोपी नवीन कश्यप, 10000रू का था इनाम घोषित दीपका...

More Articles Like This

- Advertisement -