JDU सांसद अजय मंडल ने पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गालियां भी दीं, पुलिस तमाशा देखती रही

Must Read

भागलपुर।’ में बुधवार को JDU सांसद अजय मंडल (46) ने पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान सांसद ने गालियां भी दीं। पत्रकार CM के दौरे को कवर करने के लिए खड़े थे। इसी दौरान उनके साथ मारपीट हुई। रिपोर्टर और कैमरा मैन को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पत्रकार ने बताया कि ‘CM के दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियां कर रहा था। हम इसे कवर कर रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी आई। उसके आगे सांसद लिखा था। गाड़ी में उस वक्त सांसद नहीं थे। सांसद एयरपोर्ट में तैयारियों का जायजा ले रहे थे।

थोड़ी देर में गाड़ी वापस आई। उसमें सांसद अजय मंडल भी बैठे थे। गाड़ी रुकते ही वो हमारी ओर दौड़े और अपने साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने हमें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मैं नीचे गिर गया तो ऊपर चढ़कर मारने लगे। मेरे कैमरा मैन के साथ भी मारपीट की गई।’

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -