टर्बुलेंस में फंसी रायपुर-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट, पायलट ने सूझबूझ दिखाकर बचाई यात्रियों की जान

Must Read

रायपुर से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E 6313 को रविवार को एक गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। जिसके कारण पायलट को विमान को लैंडिंग रोकनी पड़ी। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले जाकर हवा में कई चक्कर लगाए और मौसम के शांत होने का इंतज़ार किया।

पायलट ने यात्रियों को सूचना दी कि दिल्ली में हवा की रफ्तार करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी। ऐसे हालात में विमान की लैंडिंग जोखिम भरी हो सकती थी, इसलिए उन्होंने अप्रोच डिसकंटिन्यू कर विमान को दोबारा ऊपर ले जाने का निर्णय लिया। मौसम साफ होने के बाद फ्लाइट ने सुरक्षित लैंडिंग की। सुरक्षित लैंडिंग के बाद विमान में सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Latest News

बरपाली में CSR मद से बनी CC सड़क तीन माह में उखड़ी, उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

करतला (आधार स्तंभ) : ग्राम बरपाली के बाजार मोहल्ला स्थित मां मड़वारानी मंदिर से जैत-स्तंभ तक अडानी (लैंको अमरकंटक)...

More Articles Like This

- Advertisement -