कोरबा (आधार स्तंभ) : शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य शिक्षक सम्मान पुरुस्कार अंतर्गत स्व. डा. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरुस्कार श्री कामता प्रसाद जायसवाल, व्याख्याता शा. उ. मा. वि. तुमान, वि.ख. पोड़ी उपरोडा को प्रदान किया गया। सोंठी की शिक्षिका श्रीमती ममता जायसवाल को भी सत्र 2026-27 के राज्यपाल पुरुस्कार के लिए चयनित किया गया।
5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर लोकभवन रायपुर में माननीय राज्यपाल रामेन डेका, माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं माननीय शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के करकमलों से प्राप्त हुआ। दूरस्थ अंचल पोडी उपरोड़ा के आदिवासी बाहुल्य तुमान में विगत 18 वर्षों से शैक्षणिक उत्थान हेतु इनका समर्पण अद्वितीय रहा। तुमान में पहले बालिकाएं दसवी के बाद पढ़ाई छोड़ देती थी, वहीं आज बालिकाएं इंजीनियरिंग, एम. एस. सी, मेडिकल क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपना कैरियर निर्माण कर रही हैं। कामता सर के मार्गदर्शन में चार बार बालिकाएं नेशनल स्तर पर चयनित हो चुकी है। एवं विज्ञान क्षेत्र में बाल विज्ञान कांग्रेस, विज्ञान सेमीनार, भारत विज्ञान मेला, इंस्पायर एवार्ड, जनसंख्या शिक्षा में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। बाल विज्ञान कांग्रेस में 12 बार राज्य स्तर, 3 बार राष्ट्रीय स्तर, साथ ही विज्ञान नाटिका में 2 बार राज्य स्तर, कला उत्सव में एक बार चयनित हो चुके हैं।
श्री कामता प्रसाद जायसवाल की प्रारंभिक शिक्षा छुरी से प्राप्त कर, शा. विज्ञान महाविद्यालय बिलासपुर से एम. एस. सी. भौतिक शास्त्र एवं एम. बी. ए., डी.एड., बी. एड. शिक्षित हैं। शिक्षा के क्षेत्र में विगत 27 वर्ष तक समर्पण एवं निष्ठा के कारण राज्यपाल पुरुस्कार 2014, ग्लोबल रोल मॉडल पुरुस्कार बाम्बे 2015, पत्रिका घरा “गर्व” कोरोना वारियर, राज्य स्तरीय अक्षय अलंकरण, जिला कलेक्ट कोरबा द्वारा उत्कृष्ट शिक्षण पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं।
सोंठी गांव की गौरव शिक्षिका श्रीमती ममता जायसवाल राज्यपाल पुरुस्कार के लिए चयनित
शासकीय प्राथमिक शाला सोंठी (चाम्पा) के उत्कृष्ट एवं नवाचारी शिक्षिका श्रीमती ममता जायसवाल का चयन राज्यपाल पुरस्कार 2026-27 के लिए हुआ है । यह पुरस्कार उन्हें अगले वर्ष राजभवन रायपुर में राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के हाथों प्रदान किया जाएगा । नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में उल्लेखनीय कार्य के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है । श्रीमती ममता जायसवाल सोंठी गांव की पहली शिक्षिका है जिन्हें राज्यपाल पुरस्कार से नवाजा जाएगा । उनकी उपलब्धि से पूरा गांव गौरवान्वित है । पिछले 8 सालों से गाँव के बच्चों को बुनियादी शिक्षा के साथ साथ समर कैंप के माध्यम से उनमें हुनर विकसित कर रही है। पहले भी उन्हें अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक पुरस्कार प्राप्त हो चुके है। बच्चों के प्रति उनका समर्पण व लगाव ने आज उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है।




