पाकिस्तान की जम्मू-कश्मीर में फायरिंग, 16 लोगों की मौत

Must Read

जम्मू-कश्मीर।’ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी देर रात जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर में सीजफायर का उल्लंघन किया और गोलाबारी की।

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि पुंछ में तीन महिलाओं और पांच बच्चों सहित सोलह लोगों की जान चली गई है। जबकि 59 लोग घायल हुए हैं।

पुंछ में फायरिंग में लांस नायक दिनेश कुमार (32) शहीद हो गए। वे हरियाणा के पलवल के रहने वाले थे। सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने लांस नायक दिनेश कुमार को श्रद्धांजलि दी।

भारतीय सेना ने कहा- हम उन निर्दोष नागरिकों के साथ एकजुटता से खड़े है, जो पुंछ सेक्टर में हमलों के शिकार हुए हैं। हमारे दुश्मनों के नापाक इरादों को आगे भी ध्वस्त किया जाएगा।

कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में गोलाबारी के कारण कई घरों में आग लग गई। तनाव के बीच अखनूर क्षेत्र के कई लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर चले गए।

Latest News

कोरबा बाल संप्रेषण गृह से 16 वर्षीय अपचारी फरार, खिड़की की रॉड तोड़कर हुआ फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

कोरबा (आधार स्तंभ) :  जिले के कोहड़िया स्थित बाल संप्रेषण गृह से एक बार फिर सुरक्षा में बड़ी चूक...

More Articles Like This

- Advertisement -