वायुसेना अधिकारी-पत्नी का हमला मामला पलटा: CCTV में खुद को चोट पहुंचाते दिखे

Must Read

  बेंगलुरु बेंगलुरु में वायुसेना अधिकारी और उनकी अफसर पत्नी से मारपीट के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज से साफ है कि विंग कमांडर की ओर से भी मारपीट की गई थी। इसमें विंग कमांडर को पहले मारपीट की शुरुआत करते और युवक को सड़क पर धकेलते और लात मारते देखा जा सकता है।

वन नेशन वन इलेक्शन समिट में हिस्सा लेंगे अजय कंवर, हो गए हैं दिल्ली के लिए रवाना

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, DRDO कॉलोनी से एयरपोर्ट जा रहे विंग कमांडर शीलादित्य बोस और उनकी पत्नी स्क्वॉड्रन लीडर मधुमिता, एक नियॉन ग्रीन जैकेट पहने युवक के पास पहुंचे। इसके बाद झगड़ा बढ़ा और हाथापाई शुरू हो गई। वीडियो में मधुमिता भी युवक से बहस करती दिखीं।

इससे पहले सोमवार को विंग कमांडर बोस ने एक वीडियो जारी किया था, इस वीडियो में उन्होंने दावा किया था कि मुझ पर और पत्नी पर सुबह कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। मेरे साथ मारपीट के अलावा गाली-गलौज भी की गई।

वीडियो में अधिकारी खून से लथपथ दिख रहे थे। वायुसेना अधिकारी की कार में लगे डैश कैम रिकॉर्ड के आधार पर आरोपी की पहचान स्विगी के डिलीवरी बॉय के तौर पर की गई है। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

Latest News

विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में तिलकेजा के 6 विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

  कोरबा(आधार स्तंभ) :   सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पंप हाउस में आयोजित विकासखंड...

More Articles Like This

- Advertisement -