चरण दास महंत का सरकार पर हमला, बोले- महतारी वंदन योजना से लाखों महिलाएं वंचित

Must Read

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने महतारी वंदन योजना का लाभ प्रदेश की लाखों महिलाओं को नहीं मिलने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है.

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि महतारी वंदन योजना के नाम से चुनाव जीते हैं, लेकिन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. एक ही क्षेत्र में 4000 महिलाओं को लाभ नहीं मिला है. पूरे प्रदेश में लाखों महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है.

भूपेश बघेल के निवास पर छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारियों से बदसलूकी, गाड़ियों में तोड़फोड़ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज किए जाने पर डॉ. महंत ने कहा कि गिरफ्तारी हो रही है, तो सामान्य व्यवस्था है. हम आक्रोश व्यक्त करेंगे, हमने आक्रोश व्यक्त किया. हमने गाड़ी में धक्का-मुक्की की. यह सामान्य आक्रोश है. पुलिस द्वारा कार्रवाई करना मानसिक स्थिति को दर्शाता है.

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -