आरक्षक की जंगल में फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

Must Read

जगदलपुर। बस्तर जिले के बड़ाजी थाने में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक ने आत्महत्या कर ली है. मृतक आरक्षक नवलेश कश्यप (25 वर्ष) की लाश आज सुबह टाकरागुड़ा के जंगल में एक पेड़ से लटकी हुई मिली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है.

जानकारी के अनुसार, आरक्षक नवलेश कश्यप लोहंडीगुड़ा का निवासी था और पहले डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) में तैनात था. बाद में उसकी पोस्टिंग बड़ाजी थाने में की गई थी. बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से डिप्रेशन में था, हालांकि इसके पीछे के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. मृतक के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ में भी आत्महत्या के कारणों को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस जांच शुरू कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर नवलेश ने यह कदम क्यों उठाया. परिजनों और दोस्तों से पूछताछ जारी है.

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -