NO PARKING में खड़े वाहनों पर कार्रवाई,साल भर में 2.10 करोड़ से अधिक जुर्माना

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ) :  जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से साल भर में दो करोड़ 10 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन व मार्गदर्शन में यातायात पुलिस के द्वारा जिले के सभी सड़कों और चौक-चौराहों पर इस तरह की कार्रवाई की गई है। एसपी के निर्देश पर ऐसे सभी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए और हजारों मामले न्यायालय के समक्ष भी प्रस्तुत किए गए। कुल 22187 प्रकरणों में 2 करोड़ 10 लाख 56 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूल किया गया है।

बढ़ते सड़क हादसों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऐसे सभी भारी वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है जो बेवजह सड़कों के किनारे या सड़क पर वाहन खड़ी करते हुए पाए जा रहे हैं। यातायात अमले को मुस्तैद किया गया है ताकि सड़कों पर किस तरह से सुचारू आवागमन में व्यवधान उत्पन्न ना हो और हादसों की संभावना को नगण्य किया जा सके।

 

Latest News

कोरबा मंडल कार्यकारिणी सदस्य कविता सोनी ने तोडी शब्द मर्यादा, थू-थू करते हुए लोग उनके सोच पर उठा रहें है सवाल

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र की एक 7 वर्षीय मासूम बेटी के साथ निर्दयता करने, उसे...

More Articles Like This

- Advertisement -