संसद में मोदी की 1.35 घंटे की स्पीच:राहुल के झुग्गियों में फोटो सेशन, विरासत की राजनीति

Must Read

नई दिल्ली।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के समर्थन में भाषण दिया। 1.35 घंटे की स्पीच में उन्होंने नाम लिए बिना गांधी परिवार, केजरीवाल और विपक्ष के नेताओं के आरोपों के जवाब दिए।

पीएम ने गांधी परिवार का नाम लिए बिना कहा- कुछ लोग जाति जनगणना की बात कर रहे हैं। कोई बताए इस देश में कभी किसी SC या ST परिवार के तीन सांसद एक समय में हुए हैं। गांधी परिवार से इस समय तीन सांसद हैं। राहुल और प्रियंका लोकसभा में और सोनिया गांधी राज्यसभा में सांसद हैं।

पीएम ने राहुल का नाम लिए बिना कहा- गरीबों की झोपड़ी में फोटो सेशन कराने वालों को गरीबों की बात बोरिंग ही लगेगी। राहुल गांधी ने सोमवार को कहा था- राष्ट्रपति का भाषण बोरिंग था। मोदी ने केजरीवाल का नाम लिए बिना कहा- हमने भ्रष्टाचार पर रोक लगाकर देश के बनाया, इस पैसे से शीश महल नहीं बनवाया।

Latest News

कोरबा मंडल कार्यकारिणी सदस्य कविता सोनी ने तोडी शब्द मर्यादा, थू-थू करते हुए लोग उनके सोच पर उठा रहें है सवाल

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र की एक 7 वर्षीय मासूम बेटी के साथ निर्दयता करने, उसे...

More Articles Like This

- Advertisement -