महाकुंभ- संगम पर कम भीड़, 49 लाख ने डुबकी लगाई

Must Read

प्रयागराज।’ महाकुंभ में सोमवार-मंगलवार की तुलना में आज भीड़ कम है। संगम नोज पर भी ऐसी ही स्थिति है। प्रयागराज शहर में प्रवेश के लिए बनाए गए 7 एंट्री पॉइंट्स पर लंबा जाम नहीं है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज महाकुंभ आएंगी। वे संगम में स्नान और गंगा पूजन कर सकती हैं।

बुधवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की पत्नी सीमा नकवी ने संगम में डुबकी लगाई। सुबह 10 बजे तक 49.02 लाख श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ खत्म होने में अब सिर्फ 7 दिन बचे हैं। 38 दिनों में कुल 55.56 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।

Latest News

अहिरन नदी में सैकड़ों मछलियों की मौत, पेयजल को लेकर विकास नगर में दहशत

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  कुसमुंडा क्षेत्र के विकास नगर स्थित आईबीपी प्लांट के नीचे बहने वाली अहिरन नदी में शनिवार...

More Articles Like This

- Advertisement -