कोरबा के श्वेता हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित:गर्भवती की मौत पर ग्रामीणों का विरोध; डॉक्टर के निलंबन की मांग

Must Read

कोरबा जिले में श्वेता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गर्भवती की मौत के बाद ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। अंजली सिंह (26 साल) को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और 2 जून को उनकी मौत हो गई थी।

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर मनीआरो कुजुर और नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही के कारण अंजली की मौत हुई। मृतक के पति रणजीत राजपूत ने बताया कि उन्होंने बार-बार अपनी पत्नी के इलाज की गुहार लगाई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।

कलेक्टर के आदेश पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम का गठन किया गया है। टीम 7 दिनों में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी। स्वास्थ्य विभाग ने श्वेता हॉस्पिटल का लाइसेंस 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -