CG News : गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काम कर रहे 1 कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत

Must Read

रायपुर. मंदिर हसौद के कोटेश्वर स्थित गद्दा फैक्ट्री में शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया. गद्दा बनाने वाली इस फैक्ट्री में भीषण आग भड़क उठी. हादसे के वक्त फैक्ट्री के भीतर एक कर्मचारी काम कर रहा था, जिसकी जिंदा जलकर मौत हो गई. वहीं फैक्ट्री भी जलकर हो गई.

मृतक की पहचान मगर लोग, धमतरी जिला निवासी त्रिलोचन ध्रुव के रूप में हुई है. इस भयवाह हादसे के वक्त वह फैक्ट्री में फंस गया था. आग इतनी भीषण थी कि काबू पाने के लिए दमकल की चार वाहनों की मदद लेनी पड़ी.

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. पुलिस ने शव जले हुए शव के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आया है. मामले की जांच की जारी है.

Latest News

खेत में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, क्षेत्र में दहशत का माहौल

उरगा (आधार स्तंभ) : अर्धनग्न अवस्था में अज्ञात व्यक्ति की खेत में मिली लाश। हत्या कर खेत में फेंकने...

More Articles Like This

- Advertisement -