तेंदुए का शावक या फेलिस चाउस: वन विभाग की टीम पहुंची ड्रोन कैमरा के साथ, ग्रामीणों में मची दहशत

Must Read

कोरबा जिले के कटघोरा तहसील अंतर्गत चाकाबूड़ा जंगल के पास एक तेंदुआ का शावक जैसे जानवर देखे जाने की सूचना पर हड़कप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ ने इस जानवर को देखा और तुरंत फॉरेस्ट विभाग को सूचित किया। डिप्टी रेंजर संतोष रात्रे अपने टीम के साथ तत्काल मौके पर विभाग की टीम ड्रोन कैमरे के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ताकि स्थिति का जायजा लिया जा सके। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, यह कौन से जानवर का बच्चा हो सकता है। इसका पता लगाया जा रहा है। लेकिन ड्रोन कैमरे की वीडियो क्लिप से ही स्पष्ट हो पाएगा।

इस संबंध में कटघोरा डीएफओ निशांत झा ने बताया कि जानवर देखे जाने की सूचना पर तत्काल वन विभाग की टीम को मौके पर रवाना किया गया। जहां ड्रोन कैमरा लगाया जा रहा है और क्या जानवर है वह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। नजर रखी जा रही है। वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों ने इस वीडियो को बनाया है।

Latest News

कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी व शासकीय सेवक बदले, करतला बी ई ओ संदीप पांडे बने बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, देखें...

रायपुर/कोरबा (आधार स्तंभ) : जिला शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा आज स्थानांतरण सूची जारी किया गया है, जिसमें कई जिलों...

More Articles Like This

- Advertisement -