फुलसरी गांव में जंगली सुअर ने बरपाया कहर, 56 वर्षीय किसान की मौत

Must Read

कोरबा। जिले के ग्राम फुलसरी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। गांव के ही 56 वर्षीय बंधु राम कंवर पिता नोहरी कंवर की जंगली सुअर के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वे रोजाना की तरह सुबह काम के सिलसिले में गांव के पास स्थित जंगल गए थे।

जोगिन जंगल (कक्ष क्रमांक P-1116) में हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंधु राम कंवर शनिवार सुबह गांव के पास जोगिन जंगल (कक्ष क्रमांक P-1116) में गए थे। इसी दौरान जंगल में घात लगाए बैठे एक जंगली सुअर ने उन पर अचानक हमला कर दिया। सुअर ने उन्हें बुरी तरह घायल कर काफी दूर तक घसीटा। गंभीर चोटों के चलते घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। जब तक ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

Latest News

फिर विवादों में शिवाय हॉस्पिटल,ऑपरेशन के तीन महीने बाद सीटी स्कैन में 80 सीसी पस जमा होने का दावा

कोरबा,(आधार स्तंभ) :  कोरबा का शिवाय हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है।  अस्पताल से...

More Articles Like This

- Advertisement -