चाकू लेकर डराने धमकाने वाला आदतन बदमाश जीसान अली गिरफ्तार…

Must Read

रायपुर (आधार स्तम्भ) :  पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल (वेस्ट जोन), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटित द्वारा शहर में हो रहे लगातार चाकूबाजी के घटनाओं में अकुंश लगाने हेतु लगातार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने एवं अवैध रूप से हथियार लेकर घूमने वाले एवं लोगों को दिखा कर डराने धमकाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया है।

13.05.2026 को जरिए मुखबिर के सूचना प्राप्त हुआ का बृज नगर गोलू किराना स्टोर के पास एक व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से लोहे के धारदार चाकू हथियार लेकर आने जाने वाले लोगों को दिखाकर डरा धमका रहा है। सूचना पर निरीक्षक राजेश कुमार मरई थाना प्रभारी थाना टिकरापारा द्वारा थाना टिकरापारा पुलिस का संयुक्त टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने रवाना किया गया।

 गिरफ्तार आरोपी :

जीसान अली उर्फ मोनू पिता फजल अली उम्र 30 साल पता कबाड़ी चौक थाना के पास थाना मौदहापारा रायपुर

टीम के सदस्यों द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर तस्दीक किए जहां पर एक व्यक्ति अपने पास लोहे का धारदार चाकू हथियार लेकर लोगों को दिखा कर डरा धमका रहा था जिसे पकड़ने हेतु घेराबंदी कर बड़ी मशक्कत के साथ अवैध हथियार के साथ पकड़ कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 414/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।

Latest News

पतरापाली रोड पर भयावह सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत

कोरबा(आधार स्तंभ)  :  बरसात के मौसम में वाहनों का उपयोग करने के दौरान सावधानी जरूरी है। जरा सी लापरवाही...

More Articles Like This

- Advertisement -