कोरबा: नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में 41 वारंटियों को भेजा जेल

Must Read

कोरबा, 09 फरवरी 2025: आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक तरीके से संपन्न कराने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिलेभर में एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत 41 अपराधियों को जेल भेजा गया।

सभी थाना और चौकियों में विशेष अभियान

जिले के विभिन्न थाना, चौकी और पुलिस इकाइयों द्वारा चलाए गए इस अभियान में 12 स्थायी और 32 गिरफ्तारी वारंट की तामीली की गई। कुल मिलाकर, 44 वारंट तामील किए गए, जिनमें से 41 वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। तीन वारंटियों Aके मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद उनकी तामीली कार्रवाई पूरी की गई।

अपराधियों पर हुई सख्त कार्रवाई

इस अभियान में प्रमुख रूप से उरगा थाना ने 8, कुसमुंडा ने 7, बालको ने 5 और अन्य 21 वारंट अन्य थानों द्वारा तामील किए गए।

Latest News

राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता, दो महिला आरोपि गिरफ्तार

रायपुर (आधार स्तम्भ)  : राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी...

More Articles Like This

- Advertisement -