अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई तेज रफ्तार कार,शराब की बोतलों के साथ वाहन जब्त

Must Read

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  कोरबा में मानिकपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत घंटाघर मिनिमता कॉलेज मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार का एयरबैग खुलने से चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति की जान बच गई। यह घटना देर रात की है, जब शराब के नशे में धुत कुछ युवक तेज रफ्तार कार चला रहे थे।

नशे के कारण वे शहर के सबसे महत्वपूर्ण  मार्ग पर भी नियंत्रण खो बैठे। अनियंत्रित कार सीधे नगर निगम के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद युवकों ने अपने कुछ दोस्तों को फोन किया। मौके पर पहुंचे दोस्तों ने सबसे पहले गाड़ी की नंबर प्लेट उखाड़ दी, ताकि वाहन की पहचान छिपाई जा सके।

 

सूचना मिलने पर डायल 112 और मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर कार के भीतर और आसपास शराब की बोतलें बिखरी मिलीं। पुलिस ने शराब की बोतलों के साथ वाहन को जब्त कर लिया है। कुछ लोग इस मामले को सामान्य हादसा बताकर रफा-दफा करने का प्रयास कर रहे थे।

Latest News

बेलगाम रफ्तार के फेर में पलटा ट्रैक्टर, चालक ने गंवाई जिदगी

कोरबा(आधार स्तम्भ) :  वाहन चालकों को सावधान करने के लिए सडक़ों के किनारे कई प्रकार के बोर्ड लगाए जाते हैं। इनमें...

More Articles Like This

- Advertisement -