कोरबा में सनसनीखेज घटना: युवक ने गले पर चाकू चलाया, कुएं में कूदा, हालत गंभीर

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ) : जिले के कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेदर कोना में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। 25 वर्षीय युवक ने कथित रूप से पहले अपने गले पर चाकू चला लिया और इसके बाद घर से भागकर पास के एक कुएं में कूद गया। गंभीर हालत में उसे कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन वह वहां से भी भाग निकला। बाद में ग्रामीणों और परिजनों की मदद से उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बेदर कोना निवासी 25 वर्षीय रामकृष्ण ने आज सुबह अचानक अपने गले पर चाकू से वार कर लिया। घटना के बाद वह घर से निकलकर भागा और गांव के एक कुएं में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे कुएं से बाहर निकाला, किंतु वह पुनः भागने लगा। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे काबू में किया।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना कोरबा पुलिस को दी गई। युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी जान बचाने में जुटी हुई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

परिजनों के अनुसार युवक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। उसकी एक रिश्तेदार सती कुर्रे ने बताया कि उसे भूत-प्रेत का भय सताता था और वह अक्सर डरा हुआ रहता था। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

फिलहाल युवक का इलाज जारी है तथा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -