भीषण सड़क हादसा अनियंत्रित होकर पलटा कोयले से लदा ट्रेलर, दो की मौत…

Must Read

बिलासपुर (आधार स्तम्भ) :   जिले के कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र में आने वाली केंदा घाटी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहाँ कोयले से लदा एक भारी-भरकम ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में वाहन के चालक और परिचालक (हेल्पर) की मौके पर ही दबने से मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब ट्रेलर कोयला लोड करके केंदा घाटी की ढलान उतर रहा था, इसी दौरान संभवतः ब्रेक फेल होने या तीखे मोड़ पर संतुलन बिगड़ने के कारण वाहन बेकाबू हो गया और सीधे सड़क किनारे जा पलटा। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का केबिन पूरी तरह पिचक गया, जिससे अंदर मौजूद ड्राइवर और हेल्पर को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला।

सूचना मिलते ही बेलगहना पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों की जाँच की जा रही है।

Latest News

नवा रायपुर में केबल-लोहे की चोरी का खुलासा, 3-4 साल से सक्रिय दो शातिर चोर गिरफ्तार…

रायपुर,(आधार स्तंभ)  :  नवा रायपुर अटल नगर क्षेत्र में लंबे समय से हो रही केबल और लोहे के सामान...

More Articles Like This

- Advertisement -