कोरबा पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा – पत्नी ने ही पत्थर से कुचलकर की थी पति की हत्या

Must Read

कोरबा/लेमरू – लेमरू थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मृतक जयप्रकाश तिर्की की हत्या उसकी पत्नी अमासो तिर्की द्वारा ही की गई थी। पुलिस ने मामले में हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

घटना की जांच के दौरान सामने आया कि पति द्वारा चरित्र पर शंका और आए दिन की गाली-गलौज व मारपीट से तंग आकर पत्नी ने वारदात को अंजाम दिया। विवाद के दौरान पहले पति को धक्का दिया गया जिससे उसका सिर पत्थर से टकराया, फिर सिर को दो-तीन बार पत्थर में पटक कर हत्या की गई।

पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर अमासो तिर्की के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।

कोरबा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और सटीक विवेचना की जिलेभर में चर्चा हो रही है।

Latest News

गेवरा खदान में भू-विस्थापित श्रमिकों का हल्ला बोल, छह घंटे कामकाज ठप

अजय जायसवाल के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे श्रमिक, 29 अक्टूबर को SECL प्रबंधन के...

More Articles Like This

- Advertisement -