कोरबा पुलिस ने किया शातिर चोरों का भंडाफोड़, कीमती सामान समेत चार गिरफ्त में

Must Read

कोरबा, 12 अप्रैल 2025। कोरबा जिले की सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई तीन गंभीर चोरी की वारदातों का कोरबा पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर, यातायात एवं साइबर सेल प्रभारी श्री रविंद्र कुमार मीना और नगर पुलिस अधीक्षक श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही अंजाम दी गई।

सायबर सेल और थाना सिविल लाइन-रामपुर की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नगद राशि और अन्य कीमती सामान बरामद किए गए हैं।

तीन अलग-अलग मामलों में खुलासा
चोरी की यह घटनाएं थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत घटित हुई थीं, जिनके अपराध क्रमांक निम्नानुसार हैं:

अपराध क्रमांक 139/2025

अपराध क्रमांक 163/2025

अपराध क्रमांक 179/2025
सभी मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4), 305(ए), 111, 317(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:
नितेश साहू, पिता राजू साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी – सारी रामनगर मुड़ापार, चौकी मानिकपुर

ललित भोई, पिता रोहित कुमार भोई, उम्र 18 वर्ष, निवासी – बुधवार, जायसवाल पेट्रोल पंप के सामने, चौकी मानिकपुर

निखिल सोनी, पिता बजरंग सोनी, उम्र 29 वर्ष, निवासी – अग्रसेन चौक, कोरबा

अनिल काले, पिता अप्पासो काले, उम्र 42 वर्ष, निवासी – सेकंड, रामसागरपारा, कोरबा

Latest News

फैक्ट्री हादसा करंट लगने से मजदूर की मौत, 50 लाख मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन…

राजनांदगांव (आधार स्तंभ) :  जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के टेडेसरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ओरिएंटल इस्पात फैक्ट्री में शुक्रवार...

More Articles Like This

- Advertisement -