कोरबा पुलिस की कार्रवाई: माइक्रो फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट अमर सिंह ठाकुर पर एफआईआर, महिलाओं को धमकाने और मारपीट का आरोप

Must Read

कोरबा। जिले में माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के रिकवरी एजेंटों द्वारा महिलाओं को धमकाने और लोन वसूली के नाम पर दबाव बनाने के मामलों पर कोरबा पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितिश कुमार ठाकुर के पर्यवेक्षण में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में चौकी सर्वमंगला क्षेत्र की रहने वाली राजकुमारी केवट ने शिकायत दर्ज कराई कि एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी अमर सिंह ठाकुर उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट कर धमकाने की कोशिश कर रहा था। इस शिकायत के आधार पर चौकी सर्वमंगला में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 121/25 धारा 296, 351(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

Latest News

थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मिले अज्ञात शव की हो गई पहचान एक आरोपी और चार विधि से...

मामले में जूटमिल पुलिस ने पहले ही हत्या के अपराध में एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत...

More Articles Like This

- Advertisement -