श्यांग थाना क्षेत्र में वृद्धा की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कोरबा। श्यांग थाना क्षेत्र के छिरहट गांव में हुई वृद्धा इतवारी मंझवार की हत्या का कोरबा पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी धोबी राम मंझवार (उम्र 23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर वृद्धा के सिर पर डंडे से हमला किया था, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना 30 अप्रैल की रात की है। प्रार्थी बीरसिंह मंझवार ने थाना पहुंचकर बताया कि उसकी बुआ इतवारी मंझवार के घर से चिल्लाने की आवाज आने पर वह और एक महिला रतियाना बाई पहुंचे। वहां देखा कि इतवारी बाई के सिर से खून निकल रहा था। पूछने पर उसने बताया कि कोई व्यक्ति घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और डंडे से सिर पर वार कर भाग गया। घायल वृद्धा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 1 मई को उसकी मौत हो गई।

Latest News

थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मिले अज्ञात शव की हो गई पहचान एक आरोपी और चार विधि से...

मामले में जूटमिल पुलिस ने पहले ही हत्या के अपराध में एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत...

More Articles Like This

- Advertisement -