कोरबा: प्रेम विवाह के बाद ससुरालवालों से तंग आई नवविवाहिता ने जहर खाकर की आत्महत्या, पति समेत ससुरालवालों पर मामला दर्ज

Must Read

कोरबा। ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक नवविवाहिता ने आत्महत्या करने का दुखद कदम उठाया। प्रेम विवाह के महज डेढ़ साल बाद काजल भारद्वाज ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ी और उसे इलाज के लिए कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतिका के परिजनों ने ससुरालवालों पर जातिगत भेदभाव और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में पति सहित अन्य ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पति और ससुरालवालों ने किया प्रताड़ित

मूल रूप से ग्राम करमंदी के निवासी कमलेश महंत ने डेढ़ साल पहले काजल से प्रेम विवाह किया था। शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ समय बाद ससुरालवालों द्वारा काजल को जातिगत भेदभाव का शिकार बनाया गया। मृतिका के पिता के अनुसार, कमलेश, उसकी मां, और उसके भाई-बहन उसे प्रताड़ित करते थे। तीन बार तो काजल पर जानलेवा हमला भी हुआ था, जिसे अस्पताल में इलाज करवाया गया था। इसके अलावा, काजल ने थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पिता ने की सख्त कार्रवाई की मांग

काजल के पिता ने कहा कि उसकी बेटी को ससुराल में अत्याचार सहना पड़ा, जिससे तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। उन्होंने मामले में जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और कार्यपालिक दंडाधिकारी के बयान के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। शुक्रवार को काजल का अंतिम संस्कार किया गया।

Latest News

कोरबा मंडल कार्यकारिणी सदस्य कविता सोनी ने तोडी शब्द मर्यादा, थू-थू करते हुए लोग उनके सोच पर उठा रहें है सवाल

कोरबा(आधार स्तंभ) :  कोरबा जिले के रजगामार क्षेत्र की एक 7 वर्षीय मासूम बेटी के साथ निर्दयता करने, उसे...

More Articles Like This

- Advertisement -