‘मनमोहन सिंह के निधन पर भी राजनीति कर रहे खरगे-राहुल’, कांग्रेस के आरोप पर BJP का पलटवार

Must Read

नई दिल्ली। सरकार की ओर से स्पष्ट किया जा चुका है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की याद में दिल्ली में समाधि स्थल बनाया जाएगा। कैबिनेट के इस फैसले से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया गया है। फिरशनिवार को अंत्येष्टि के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि निगम बोध घाट पर अंत्येष्टि कराकर सरकार ने उनका अनादर किया है।

साथ ही इसे सिख धर्म से जोड़ा और कहा कि वह पहले सिख प्रधानमंत्री थे। उसके बाद भाजपा ने एक एक कर इतिहास के कई पन्ने पलट दिए और आरोप लगाया कि कांग्रेस परिवार ने खुद जिंदा रहते हुए भी मनमोहन सिंह को आदर नहीं दिया।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का कहना है,”यह वाकई बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दुखद निधन पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

कांग्रेस ने जीते जी डॉ. मनमोहन सिंह को सम्मान नहीं दिया, उनके देहांत के बाद उनके सम्मान के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। यह वही कांग्रेस है जिसने सोनिया गांधी को पीएम मनमोहन सिंह से ऊपर रखकर पीएम पद की गरिमा को धूमिल किया। अध्यादेश फाड़कर पीएम मनमोहन सिंह का अपमान किया और आज वही राहुल गांधी राजनीति कर रहे हैं।

 

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -