केजरीवाल बोले-दिल्ली के लोग भाजपा से बदला लेने को तैयार:पीएम हर पांच साल में झूठ बोलने आते हैं

Must Read

दिल्ली।’ के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा, ‘दिल्ली की जनता भाजपा और केंद्र सरकार से नाराज है। जनता भाजपा से बदला लेने को तैयार बैठी है।’

केजरीवाल ने कहा- पीएम रोज दिल्ली के लोगों को गालियां दे रहे हैं, दिल्ली की जनता का अपमान कर रहे हैं। दिल्ली के लोग चुनाव में बीजेपी को इस अपमान का जवाब देंगे। लोगों की शिकायत है कि पीएम हर पांच साल में झूठ बोलने आते हैं। ये झूठे वादे करते हैं, लेकिन काम कुछ नहीं करते।

दरअसल, पीएम मोदी ने रविवार को दिल्ली में 12 हजार 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आप-दा सरकार ने दिल्ली में आपदा लाई है। दिल्ली में सभी बड़े प्रोजेक्ट्स केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है।

3 जनवरी को केजरीवाल ने कहा था कि भाजपा में आपदा आई हुई है। भाजपा के पास न तो सीएम फेस है और न ही एजेंडा। दिल्ली के अंदर कानून-व्यवस्था की आपदा है। गैंगस्टर गोलियां चला रहे हैं, व्यापारी रो रहे हैं और सुरक्षा मांग रहे हैं। मोदी और शाह के कानों में आवाज नहीं पहुंच रही है।

Latest News

थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मिले अज्ञात शव की हो गई पहचान एक आरोपी और चार विधि से...

मामले में जूटमिल पुलिस ने पहले ही हत्या के अपराध में एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत...

More Articles Like This

- Advertisement -