खुफिया एजेंसियों का दावा: राशन-पानी से लैस आतंकी घाटी में छिपे हुए

Must Read

पहलगाम/नई दिल्ली।’ पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों के अभी कश्मीर में ही छिपे होने की संभावना है। इंटेलिजेंस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि आतंकी अभी भी दक्षिण कश्मीर के जंगलों में छिपे हैं। उनके पास राशन-पानी है, ऐसे में ये इन पहाड़ी इलाकों में लंबे समय तक रह सकते हैं।

इस बीच, अमेरिका की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी प्रधानमंत्री मोदी को पूरा समर्थन देने की बात कही है।

दूसरी ओर, 14 तरह के वीजा होल्डर पाकिस्तानी नागरिकों के लिए भारत छोड़ने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल थी। 70 के करीब पाकिस्तानी नागरिक अटारी बॉर्डर पर फंसे हुए। भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ से बॉर्डर बंद है। पहलगाम के बायसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकी गोलीबारी में 26 टूरिस्ट की मौत हो गई थी। 17 लोग घायल हुए थे।

Latest News

थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मिले अज्ञात शव की हो गई पहचान एक आरोपी और चार विधि से...

मामले में जूटमिल पुलिस ने पहले ही हत्या के अपराध में एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत...

More Articles Like This

- Advertisement -