अहिवारा में दर्दनाक हादसा: आंगन की सफाई करते वक्त सांप के डसने से बुजुर्ग महिला की मौत

Must Read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां खुशियों की तैयारी कर रहे एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अहिवारा क्षेत्र में अपनी नातिन के रिश्ते को लेकर उत्साहित एक बुजुर्ग महिला को घर की सफाई और लिपाई-पुताई कर रही थी। इस दौरान सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से पूरा परिवार शोक में डूब गया है।अहिवारा निवासी 60 वर्षीय रामशिला बाई अपनी नातिन के रिश्ते के लिए बेहद खुश थी। एक दिन बाद लड़के वाले घर पर लड़की को देखने आने वाले थे, और इसी तैयारी में वह सुबह से ही घर की लिपाई-पुताई में जुटी हुई थी। घर के आंगन की सफाई करते वक्त उन्होंने अनजाने में दीवार के पास बने एक बिल में हाथ डाल दिया, जिसमें एक जहरीला नाग छिपा हुआ था।

 

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -