CG NEWS : थाने के सामने युवकों का हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में एक-दूसरे पर बरसाए लात-घूंसे

Must Read

बिलासपुर। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे शिकायत करने पहुंचे युवक की थाने के सामने ही मारपीट कर दी. दरअसल, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के श्रीकांत वर्मा मार्ग तिराहे पर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक शिकायत करने थाने पहुंचा, लेकिन वहां उसके ही दोस्तों ने उसकी पिटाई कर दी. थाने के सामने हो रही इस मारपीट को देखकर पुलिस जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और युवकों को अलग कर कार्रवाई के लिए थाने ले गए.

जानकारी के अनुसार, श्रीकांत वर्मा मार्ग तिराहे के पास किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई. इस घटना के बाद एक पक्ष का युवक शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा. इस दौरान उसके साथ मौजूद दोस्तों ने उसे समझौता करने की सलाह दी और बातचीत के बहाने थाने के बाहर ले गए. वहीं पर समझौते को लेकर गाली-गलौज होने लगी और विवाद इतना बढ़ा कि दोस्तों ने ही युवक की पिटाई शुरू कर दी.

थाने के सामने हो रही इस घटना को देखकर पुलिस जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और युवकों को अलग कर कार्रवाई के लिए थाने ले गए. पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और देर रात तक कार्रवाई में जुटी हुई थी.

Latest News

छत्तीसगढ़ में स्कूल 1 जुलाई से खुलने का वायरल आदेश निकला फर्जी, 16 जून 2026 से ही शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

रायपुर(आधार स्तम्भ)  :  छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने की तारीख को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा...

More Articles Like This

- Advertisement -